ब्रेडक्रम्ब
Real Estate Page Main Banner
Real Estate Page Navigation
समीक्षा
अर्का में, हम समझते हैं कि रियल एस्टेट सिर्फ इमारतें बनाने से कहीं अधिक है। यह आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है, जो समाज को बनाता है और देश की प्रगति दिखाता है। यह क्षेत्र सक्रिय और जटिल है, इसलिए इसके लिए सही तरीके के फाइनेंशियल सोल्युशन चाहिए।
हम अपने ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर विचार करते हैं, और हर चरण में उनके साथ काम करके उनके लिए एक आसान और सुगम अनुभव सुनिश्चित करते हैं। बेहद अनुभवी टीम के सहयोग से, हम ऐसे फाइनेंशियल सोल्युशन देते हैं जो व्यवसायों को अवसरों और चुनौतियों का सामना भरोसे के साथ करने में मदद करते हैं। इस क्षेत्र के व्यवसायों की खास जरूरतों के अनुसार फाइनेंशियल स्ट्रक्चर्स बनाने पर ध्यान देते हैं, इसलिए हम गर्व से कह सकते हैं, अर्का है, आपका अपना।
हमारी पेशकश
Real Estate Residential Card
हम नए विकास और विस्तार के लिए कैपिटल ग्रोथ फाइनेंसिंग, स्थिरता के लिए लंबी अवधि के डेब्ट सोल्युशन, और रोज़मर्रा के कामकाज के लिए वर्किंग कैपिटल फाइनेंसिंग के माध्यम से रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट्स में मदद करते हैं। हम प्रोजेक्ट के हर चरण में कंस्ट्रक्शन फाइनेंस देते हैं, छोटी अवधि के फंड के लिए ब्रिज लोन देते हैं, तथा बेहतर शर्तें प्राप्त करने और कैश फ्लो को बढ़ाने के लिए रीफाइनेंसिंग के विकल्प भी प्रदान करते हैं। हमारी सलाहकार सेवाएं उद्योग जगत की ऐसी जानकारियां उपलब्ध कराती हैं जिससे ग्राहकों को सोच-समझकर निर्णय लेने और अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलती हैं।
Real Estate Commercial Card
कमर्शियल रियल एस्टेट व्यवसायों को हमारे विशेष फाइनेंशियल सोल्युशन से बहुत लाभ मिलता है, क्योंकि यह नए ऑफिस, रिटेल सेंटर या इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स के लिए फंड बढ़ाने जैसी जरूरतों के हिसाब से तैयार किये जाते हैं। हम विकास के प्रत्येक चरण के अनुसार प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन फाइनेंसिंग, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए फाइनेंसिंग, और तुरंत फंड की जरूरत के लिए ब्रिज लोन देते हैं। हमारे रिफाइनेंसिंग सलूशन खर्चे कम करने और नकदी प्रवाह बढ़ाने में मदद करते हैं, ताकि बिज़नेस मजबूत बने रहें।
Real Estate Retail Card
हम जानते हैं कि रिटेल सेक्टर तेजी से बढ़ता हैं, इसलिए हम विकास और ऑपरेशंस में मदद के लिए इसके अनुरूप ही समाधान देते हैं। हम व्यवसायों को मौजूदा ऐसेट्स से धन प्राप्त करने में सक्षम बनाने के लिए सम्पत्ति आधारित फाइनेंसिंग उपलब्ध कराते हैं, और मध्यम से बड़े रिटेल व्यवसायों को लंबी क्रेडिट सुविधा भी देते हैं ताकि बड़े खर्च आसानी से संभाले जा सकें। हमारी सेवाओं में विस्तार के लिए पूंजी, सही स्टॉक स्तर बनाए रखने के लिए इन्वेंट्री फाइनेंसिंग और किराए पर लिए गए स्थानों को बेहतर बनाने के लिए लीज़ फाइनेंसिंग शामिल हैं। हम ग्राहकों को बेहतर शर्तों के लिए रिफाइनेंसिंग, छोटी अवधि की जरूरतों के लिए ब्रिज लोन, और लंबे समय तक बढ़ोतरी के लिए खास फाइनेंशियल स्ट्रेटेजीज़ बनाने में मदद करते हैं।
Real Estate Hospitality Card
हम हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की स्थिरता और लंबे समय तक सफलता के लिए खास फाइनेंशियल सोल्युशन देते हैं। हम फाइनेंशियल मजबूती और बेहतरीन सेवाओं के लिए लंबे समय तक पूंजी प्रदान करते हैं, बेहतर कैश फ्लो के लिए बिलों/प्राप्य राशियों पर टर्म लोन देते हैं, और संपत्तियों के नवीनीकरण व सुधार के लिए फंडिंग करते हैं ताकि बिज़नेस कॉम्पिटिटिव बने रहें और ग्राहकों की बदलती उम्मीदों को पूरा किया जा सके। फाइनेंसिंग के अलावा, हम ग्राहकों को सही मौके पहचानने और स्मार्ट फैसले लेने में मदद करते हैं, जिससे उनका विकास लंबे समय तक होता रहे।
अर्का में, हम ऐसे रियल एस्टेट फाइनेंशियल सोल्युशन उपलब्ध कराते हैं जो प्रत्येक क्लाइंट की खास जरूरतों और लक्ष्य के अनुसार हों, ताकि उन्हें भविष्य के लिए एक मजबूत आधार बनाने में मदद मिल सके।
ग्राहकों के अनुभव
सभी देखेंअसेट प्रकाशक
बैंगलोर की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी
पिछले कुछ वर्षों में अर्का की टीम हमारे आगे बढ़ने में एक भरोसेमंद साथी रही है, एक ऋणदाता के रूप में भी और एक भरोसेमंद सिंडिकेटर के रूप में भी। हमारे पहले सिंडिकेशन ट्रांज़ैक्शन ने ही इस टीम को एक कुशल और भरोसेमंद पार्टनर साबित कर दिया और तब से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अर्का की टीम ने एक बहुत ही मुश्किल ट्रांज़ैक्शन को समझकर समय पर और कुशलतापूर्वक पूरा किया, जिससे हमें इस बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में लागत कम करने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। इतने कम समय में लेन-देन को समझने, उस पर काम करने और सफलतापूर्वक पूरा करने की टीम की क्षमता बहुत प्रभावशाली है और इससे हमें बड़ी मदद मिली है। एक कुशल, बिज़नेस-फ्रैंडली और सोल्युशन करने के लिए तैयार टीम के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है। यह एक ऐसी टीम है जो बिज़नेस की मुश्किलों को समझती है। टीम अर्का ने वर्षों से अपनी यह क्षमता लगातार दिखाई है।
नॉन-डिपाज़िट हाउसिंग फाइनेंस कंपनी
लेन-देन को आसानी से पूरा करने के लिए धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि यह पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी की शुरुआत होगी।
पुणे के प्रतिष्ठित डेवलपर्स
हमें टीम की मेहनत और 'बेहतरीन' नज़रिया बहुत पसंद आया। वे बहुत सहायक और समझदार हैं। हमें उम्मीद है आगे भी हम मिलकर कई व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाएंगे।
बैंगलोर में सूचीबद्ध प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी
सिंडिकेशन के साथ बिना किसी अड़चन के सहयोग और लेन-देन को आसानी से पूरा करने के लिए अर्का टीम को धन्यवाद।