ब्रेडक्रम्ब
wholesale lending main banner
Wholesale Lending Scroller Navigation
अर्का में, हम मानते हैं कि कॉर्पोरेट अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की मुख्य शक्ति है। हम ऐसे खास बिज़नेस फाइनेंस सोल्युशन तैयार करते हैं जो हर कॉर्पोरेट की विशेष जरूरतों के अनुरूप हों। हम अपनी अनुभवी टीम और उद्योगों की गहरी जानकारी के साथ एक पार्टनर के रूप में काम करते हैं, और व्यवसायों की मदद करते हैं ताकि वे अपने उम्मीदों को पूरा कर सकें। इसलिए हम कहते हैं, अर्का है, आपका अपना।
CORPORATE LENDING
हम क्रेडिट बाजार से प्राप्त जानकारियों और अपने ग्राहकों के उद्देश्यों को अच्छी तरह समझ कर इन्नोवेटिव कॉर्पोरेट लोन उपलब्ध कराते हैं। हम सिर्फ पूंजी उपलब्ध नहीं करते हैं, बल्कि भरोसे, पारदर्शिता और सम्मान पर आधारित फाइनेंशियल सोल्युशन देते हैं।
अधिक जानेंREAL ESTATE
रियल एस्टेट क्षेत्र आर्थिक विकास का एक प्रमुख सूचक है। हम इस गतिशील क्षेत्र की जटिलताओं और अवसरों को समझकर आपके लिए विशेष फाइनेंशियल सोल्युशन तैयार करते हैं, ताकि विकास और विस्तार से जुड़े प्रोजेक्ट्स के लिए धन उपलब्ध कराया जा सके और कामकाज सुचारू रूप से चल सके।
अधिक जानेंURBAN INFRASTRUCTURE
शहरी इंफ़्रास्ट्रक्चर परिवहन, कम्युनिकेशन, ऊर्जा और स्वच्छता जैसी आवश्यक सेवाओं का सहयोग करके आधुनिक शहरों की नींव मजबूत बनाता है। हम इन व्यवसायों को उनके प्रोजेक्ट के अलग-अलग चरणों में सहायता के लिए खास सोल्युशन देते हैं, ताकि वे बेहतर शहर बनाने में योगदान कर सकें।
अधिक जानेंSYNDICATION
हमारी सिंडिकेशन टीम व्यवसायों को अधिग्रहण, विस्तार, डेब्ट रीस्ट्रक्चरिंग या रीफाइनेंसिंग के लिए धन जुटाने में मदद करने के लिए जरूरत के अनुसार समाधान तैयार करती है। इसी तरह हम यह सुनिश्चित करते हैं कि व्यवसायों को उनकी विभिन्न जरूरतों के लिए सही संसाधन मिल पाएं।
अधिक जानेंग्राहकों के अनुभव
सभी देखेंअसेट प्रकाशक
पीआर जिंदल ग्रुप
पीआर जिंदल ग्रुप, अर्का फिनकैप लिमिटेड के साथ 3 साल से अधिक समय से जुड़ा हुआ है और तब से हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। अर्का का वर्क कल्चर और प्रोफेशनल एथिक्स इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं। हमने अर्का से कई टर्म लोन स्वीकृत करवाए हैं और एक ग्राहक के रूप में हम इस बात की सराहना करेंगे कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लेन-देन सफल रहे और सब कुछ एकदम ठीक से हुआ।
अर्का की टीम के साथ हमारा अनुभव हमेशा बहुत अच्छा रहा है और वे प्रश्नों के उत्तर समय पर देते हैं। हम इस रिश्ते को लंबे समय तक जारी रखने की आशा करते हैं।
एमटीसी ग्रुप
हम पिछले दो वर्षों से अधिक समय से अर्का फिनकैप लिमिटेड के साथ काम कर रहे हैं, इन वर्षों में हमने अर्का के साथ एक अच्छी साझेदारी बनाई है। अर्का की टीम काफी पेशेवर, कुशल और सहयोगी है। हमने उनके साथ कुछ बड़े लेन-देन किए हैं जो उनकी कुशल टीम और पेशेवर रवैये के कारण बहुत आसानी से हो गए। सबसे खास बात यह है कि सब कुछ निर्धारित समय-सीमा के अंदर हुआ।
हम आशा करते हैं अर्का के साथ हमारा संबंध बहुत लंबे समय तक चलेगा और एक-दूसरे के सहयोग से दोनों कंपनियां आगे बढ़ेंगी।
हीरो फ्यूचर एनर्जीज़ ग्रुप
अर्का फिनकैप लिमिटेड के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा और संतोषजनक रहा। अर्का की टीम ने हमारी जरूरतों को पूरी तरह से समझा और दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे की सहमति से शर्तों को स्वीकार किया। काम पूरा होने में बहुत कम समय लगा और अर्का टीम का प्रोफेशनल व्यवहार बहुत अच्छा था। भविष्य में उनके साथ अधिक सहयोग और लेन-देन के अवसरों की उम्मीद है।
टीवीएस इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स पार्क [टीवीएस आईएलपी]
इस टीम ने हमारी फाइनेंसिंग जरूरतों के लिए हमें तेजी से सोल्युशन देकर पूरा सहयोग और प्रोत्साहन दिया है। इसके अलावा, उन्होंने जिस तेजी से समय सीमा के भीतर स्वीकृति और पेमेंट प्रोसेस को पूरा किया, वह सराहनीय है। हम अर्का की ऑपरेटिंग और मैनेजमेंट टीम के साथ अपने बेहतरीन संबंधों की सराहना करते हैं। वे हमारी जरूरतों को समझने और उसके अनुसार आवश्यक बदलाव करने में सक्षम रहे हैं। हम टीम के साथ आगे भी अच्छे संबंध बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।
इनॉक्स विंड लिमिटेड
सबसे पहले, हमारे साथ अच्छे संबंध बनाए रखने और उसे आगे बढ़ाने के लिए हम अर्का को धन्यवाद देना चाहेंगे। अर्का की टीम के साथ हमारा बहुत अच्छा और सहयोगी संबंध है, उन्होंने पिछले 15 महीनों में हमारी बदलाव की यात्रा में हमारा भरपूर सहयोग किया है। अर्का ने समय-समय पर हमारे अनुरोधों को स्वीकार करने में तेजी दिखाई है और हमने भी अपने दायित्वों को समय पर निभाने की प्रतिबद्धता दिखाई है हमें उम्मीद है कि हम भविष्य में उनकी टीम के साथ और भी कई लेन-देन पर काम करेंगे।
स्टेरलाइट पावर
स्टेरलाइट पावर को अर्का फिनकैप लिमिटेड के पहले ग्राहकों में से एक होने पर गर्व है। हम वर्षों से बने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। अर्का की टीम हमेशा से व्यावसायिक आवश्यकताओं और ट्रांज़ैक्शन स्ट्रक्चर को तेजी से समझती है, और फाइनेंशियल सोल्युशन उपलब्ध कराने में आगे रहती है। अर्का की टीम के बारे में सबसे प्रभावशाली पहलुओं में से एक यह है कि वे मंजूरी से लेकर पेमेंट तक पूरे वित्तीय लेन-देन को तेजी से पूरा करते हैं। अर्का फिनकैप के साथ हमारा जुड़ाव बहुत खास है और हम भविष्य में उनकी अपार सफलता की कामना करते हैं।
एनडीआर वेयरहाउसिंग - भारत में वेयरहाउसिंग क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक
सिर्फ 1.5 वर्षों में, हमने अर्का फिनकैप के साथ लोन संबंधी कई लेन-देन पूरे किए हैं, इससे उनकी तेजी का पता चलता है। इस क्षेत्र से संबंधित व्यावसायिक जरूरतों और तकनीकी जानकारी के बारे में टीम की समझ विश्वसनीय है। हाल ही में हुए हमारे एक लेन-देन में, लेन-देन की जरूरतों और समय-सीमा के लिए अर्का से प्राप्त सहयोग बहुत सराहनीय था।
इसी तरह, टीम ने जटिल लेन-देन को व्यवस्थित करने की अपनी समझ एक डील में दिखाई। यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे पास एक ऐसा व्यापारिक साझेदार है जो बिज़नेस को समझता है, और आवश्यक समय सीमा में लेन-देन पूरा करने के लिए पर्याप्त सहयोग करता है।
हम निकट भविष्य में इस शानदार रिश्ते को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।
एशिया प्रशांत क्षेत्र में वेयरहाउसिंग में सबसे आगे
हम अर्का टीम के कौशल और जवाबदेही के स्तर की सराहना करते हैं। अर्का टीम के सहयोग के बिना इतने कम समय में यह डील संभव नहीं हो पाती। हम अर्का के साथ और अधिक काम करने के लिए उत्सुक हैं।
भारत के सबसे बड़े मेटल रीसाइकलर
इस डील को प्रोफेशनल तरीके से और तय समय सीमा में पूरा करने के लिए मैं अर्का फिनकैप की सिंडिकेशन टीम की प्रशंसा करता हूँ और उनका धन्यवाद करता हूँ। आपके और आपकी टीम के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा और मैं कामना करता हूँ कि आप भविष्य में और भी अधिक उपलब्धियां हासिल करें।
पुणे के प्रतिष्ठित डेवलपर्स
हमें टीम की मेहनत और 'बेहतरीन' नज़रिया बहुत पसंद आया। वे बहुत सहायक और समझदार हैं। हमें उम्मीद है आगे भी हम मिलकर कई व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाएंगे।
नॉन-डिपाज़िट हाउसिंग फाइनेंस कंपनी
लेन-देन को आसानी से पूरा करने के लिए धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि यह पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी की शुरुआत होगी।
बैंगलोर में सूचीबद्ध प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी
सिंडिकेशन के साथ बिना किसी अड़चन के सहयोग और लेन-देन को आसानी से पूरा करने के लिए अर्का टीम को धन्यवाद।
बैंगलोर की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी
पिछले कुछ वर्षों में अर्का की टीम हमारे आगे बढ़ने में एक भरोसेमंद साथी रही है, एक ऋणदाता के रूप में भी और एक भरोसेमंद सिंडिकेटर के रूप में भी। हमारे पहले सिंडिकेशन ट्रांज़ैक्शन ने ही इस टीम को एक कुशल और भरोसेमंद पार्टनर साबित कर दिया और तब से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
अर्का की टीम ने एक बहुत ही मुश्किल ट्रांज़ैक्शन को समझकर समय पर और कुशलतापूर्वक पूरा किया, जिससे हमें इस बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में लागत कम करने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। इतने कम समय में लेन-देन को समझने, उस पर काम करने और सफलतापूर्वक पूरा करने की टीम की क्षमता बहुत प्रभावशाली है और इससे हमें बड़ी मदद मिली है। एक कुशल, बिज़नेस-फ्रैंडली और सोल्युशन करने के लिए तैयार टीम के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है। यह एक ऐसी टीम है जो बिज़नेस की मुश्किलों को समझती है। टीम अर्का ने वर्षों से अपनी यह क्षमता लगातार दिखाई है।