ब्रेडक्रम्ब
CorporateLanding Page Main Banner
Corporate Lending Scroller Navigation
समीक्षा
अर्का में, हम समझते हैं कि प्रत्येक बिज़नेस के लिए अलग-अलग लक्ष्य और चुनौतियां होती हैं। इसलिए हम हर ग्राहक की जरूरत के अनुसार लेंडिंग सॉलूशन्स तैयार करने पर ध्यान देते हैं।
हमारी ताकत इस बात में है कि हम ग्राहक की जरूरतों को ध्यान से समझते हैं, नए तरीके से सोचते हैं और सही फाइनेंशियल सोल्युशन देते हैं। हम मार्किट की जानकारी, नियमों की समझ और लोगों के दृष्टिकोण को समझकर अपने ग्राहकों के साथ मजबूत और भरोसेमंद संबंध बनाते हैं। हम नियमों के अनुरूप बढ़िया समाधान देते हैं और उन्हें समय पर पूरा करते हैं। इसलिए हम कहते हैं, अर्का है, आपका अपना।
हमारी पेशकश
Bespoke Financial Solutions
हम कॉर्पोरेट्स के साथ साझेदारी करके उनके खास लक्ष्यों के अनुसार कस्टमाइज़्ड फाइनेंशियल प्रोड्कट तैयार करते हैं। हम विश्वास, पारदर्शिता और आपसी सम्मान का रिश्ता बनाते हैं। इससे सोच-समझकर लोन लेने और उसका कुशलतापूर्वक इस्तेमाल करने में मदद मिलती है, जो बिज़नेस की वृद्धि के लिए जरूरी है।
हमारे खास लोन आपके समय, ऐसेट्स और जरूरतों के अनुसार बनाए जाते हैं, चाहे हालात कैसे भी हों। चाहे आपको नकदी की आवश्यकता हो या निवेश पूंजी की, हमारे लोन में शर्तें, राशि और रीपेमेंट समय लचीला बनाते हैं।
किसी कंपनी या बिज़नेस को खरीदने के लिए लोन
हम व्यवसायों को कारखाने, मशीनरी, फाइनेंशियल ऐसेट्स, बौद्धिक संपदा (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी) हासिल करने या अन्य कंपनियों को पूर्ण या आंशिक रूप से अधिग्रहित करने के लिए फंडिंग देते हैं। हमारी विशेषज्ञता लेन-देन को आसान बनाती है, पैसे का सही प्रबंधन करती है और नियमों का पालन करने में मदद करती है।
संस्थापकों के लिए लोन
हम उन संस्थापकों की सहायता करते हैं जो अपने कारोबार का विस्तार करना चाहते हैं या अपनी हिस्सेदारी बढ़ाना चाहते हैं। चाहे व्यक्तियों को लोन देना हो या होल्डिंग कंपनियों को, हम व्यावसायिक उद्यमों और सहायक कंपनियों के विकास में सहायता के लिए लोन के लचीला विकल्प प्रदान करते हैं। हम बिलकुल व्यवस्थित तरीके से काम करते हैं, इसलिए सभी जरूरी कामों को करने में कम से कम समय लगता है और सब कुछ तेजी से होता है।
प्राइवेट इक्विटी एग्ज़िट
हम संस्थापकों को छोटे शेयरधारकों से हिस्सेदारी हासिल करने में मदद करते हैं, जिससे मालिकाना हक, ऐसेट्स और ब्रांड मूल्य में आसानी से बदलाव किया जा सके। इस समाधान से कंपनियों को नियंत्रण मजबूत करने और मैनेजमेंट पर अधिक नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।
Working Capital Solutions
किसी भी बिज़नेस के लिए दिन-प्रतिदिन के काम ठीक से होना बहुत जरूरी है। अर्का फिनकैप में, हमारे वर्किंग कैपिटल लोन रोज़मर्रा के खर्चों जैसे वेतन, किराया, उपयोगिता बिल, इन्वेंट्री और कच्चे माल को कवर करने के लिए तैयार किए गए हैं। हमारे वर्किंग कैपिटल लोन में कम ब्याज और आसान रीपेमेंट ऑप्शन होते हैं। हमारे शॉर्ट-टर्म कैपिटल लोन आपको उस समय तुरंत धन उपलब्ध कराते हैं जब आपको इसकी सबसे अधिक जरूरत होती है। लंबे समय की जरूरतों को पूरा करने के लिए, हम जारी प्रोजेक्ट और भविष्य के विकास के लिए भी लोन विकल्प भी देते हैं।
निर्माण, खनन, रिटेल, वस्त्र, कृषि, दूरसंचार और प्रोफेशनल सर्विस जैसे उद्योग हमारे वर्किंग कैपिटल लोन से पूरा फायदा ले सकते हैं। इन्हें प्रत्येक उद्योग और बिज़नेस की खास जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है।
हमारे वर्किंग कैपिटल लोन में आवेदन और स्वीकृति की प्रोसेस बहुत ही सरल है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आपको बिना किसी देरी या परेशानी के तुरंत फाइनेंशियल सहायता प्राप्त हो। आपकी बदलती फाइनेंशियल ज़रूरतों में सहयोग करने और लंबे समय तक आपके साथ मजबूत संबंध बनाने के लिए, हमारी डेडिकेटेड सपोर्ट टीम आपके साथ मिलकर काम करती है और आपकी सभी परेशानियों का समाधान करती है।
Growth Funding Solutions
अर्का के ग्रोथ फंडिंग सॉल्यूशंस बिज़नेस को लोन देने में मदद करते हैं ताकि वे आगे बढ़ सकें, नए अवसरों का लाभ उठा सकें और लंबे समय तक सफलता प्राप्त कर सकें।
ब्रिज फाइनेंसिंग
ब्रिज फाइनेंसिंग तुरंत नकदी की जरूरत पूरी करने के लिए दी जाती है, जब तक लंबी अवधि का फंडिंग नहीं मिलता। हमारे समाधान आसान शर्तों और समय पर मदद के साथ आपका बिज़नेस आसानी से चलाने में मदद करते हैं।
कैपेक्स फाइनेंसिंग
कैपेक्स फाइनेंसिंग व्यवसायों को संपत्ति, कारखाने, प्रौद्योगिकी या उपकरण जैसी महत्वपूर्ण ऐसेट्स में निवेश करने में मदद करता है। हम नए प्रोजेक्ट या विस्तार के लिए लोन देते हैं और आमदनी के अनुसार रीपेमेंट का समय रखते हैं, ताकि पैसे का सही इस्तेमाल हो सके।
हम व्यवसायों को अधिक समय तक विकसित होने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। चाहे आपको थोड़े समय के लिए पैसे की जरूरत हो या लंबे समय के निवेश के लिए, हम आपकी विकास के लक्ष्य के अनुसार फंडिंग देते हैं।
ग्राहकों के अनुभव
सभी देखेंअसेट प्रकाशक
पीआर जिंदल ग्रुप
पीआर जिंदल ग्रुप, अर्का फिनकैप लिमिटेड के साथ 3 साल से अधिक समय से जुड़ा हुआ है और तब से हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। अर्का का वर्क कल्चर और प्रोफेशनल एथिक्स इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं। हमने अर्का से कई टर्म लोन स्वीकृत करवाए हैं और एक ग्राहक के रूप में हम इस बात की सराहना करेंगे कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लेन-देन सफल रहे और सब कुछ एकदम ठीक से हुआ।
अर्का की टीम के साथ हमारा अनुभव हमेशा बहुत अच्छा रहा है और वे प्रश्नों के उत्तर समय पर देते हैं। हम इस रिश्ते को लंबे समय तक जारी रखने की आशा करते हैं।
एमटीसी ग्रुप
हम पिछले दो वर्षों से अधिक समय से अर्का फिनकैप लिमिटेड के साथ काम कर रहे हैं, इन वर्षों में हमने अर्का के साथ एक अच्छी साझेदारी बनाई है। अर्का की टीम काफी पेशेवर, कुशल और सहयोगी है। हमने उनके साथ कुछ बड़े लेन-देन किए हैं जो उनकी कुशल टीम और पेशेवर रवैये के कारण बहुत आसानी से हो गए। सबसे खास बात यह है कि सब कुछ निर्धारित समय-सीमा के अंदर हुआ।
हम आशा करते हैं अर्का के साथ हमारा संबंध बहुत लंबे समय तक चलेगा और एक-दूसरे के सहयोग से दोनों कंपनियां आगे बढ़ेंगी।
हीरो फ्यूचर एनर्जीज़ ग्रुप
अर्का फिनकैप लिमिटेड के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा और संतोषजनक रहा। अर्का की टीम ने हमारी जरूरतों को पूरी तरह से समझा और दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे की सहमति से शर्तों को स्वीकार किया। काम पूरा होने में बहुत कम समय लगा और अर्का टीम का प्रोफेशनल व्यवहार बहुत अच्छा था। भविष्य में उनके साथ अधिक सहयोग और लेन-देन के अवसरों की उम्मीद है।
टीवीएस इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स पार्क [टीवीएस आईएलपी]
इस टीम ने हमारी फाइनेंसिंग जरूरतों के लिए हमें तेजी से सोल्युशन देकर पूरा सहयोग और प्रोत्साहन दिया है। इसके अलावा, उन्होंने जिस तेजी से समय सीमा के भीतर स्वीकृति और पेमेंट प्रोसेस को पूरा किया, वह सराहनीय है। हम अर्का की ऑपरेटिंग और मैनेजमेंट टीम के साथ अपने बेहतरीन संबंधों की सराहना करते हैं। वे हमारी जरूरतों को समझने और उसके अनुसार आवश्यक बदलाव करने में सक्षम रहे हैं। हम टीम के साथ आगे भी अच्छे संबंध बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।
इनॉक्स विंड लिमिटेड
सबसे पहले, हमारे साथ अच्छे संबंध बनाए रखने और उसे आगे बढ़ाने के लिए हम अर्का को धन्यवाद देना चाहेंगे। अर्का की टीम के साथ हमारा बहुत अच्छा और सहयोगी संबंध है, उन्होंने पिछले 15 महीनों में हमारी बदलाव की यात्रा में हमारा भरपूर सहयोग किया है। अर्का ने समय-समय पर हमारे अनुरोधों को स्वीकार करने में तेजी दिखाई है और हमने भी अपने दायित्वों को समय पर निभाने की प्रतिबद्धता दिखाई है हमें उम्मीद है कि हम भविष्य में उनकी टीम के साथ और भी कई लेन-देन पर काम करेंगे।
स्टेरलाइट पावर
स्टेरलाइट पावर को अर्का फिनकैप लिमिटेड के पहले ग्राहकों में से एक होने पर गर्व है। हम वर्षों से बने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। अर्का की टीम हमेशा से व्यावसायिक आवश्यकताओं और ट्रांज़ैक्शन स्ट्रक्चर को तेजी से समझती है, और फाइनेंशियल सोल्युशन उपलब्ध कराने में आगे रहती है। अर्का की टीम के बारे में सबसे प्रभावशाली पहलुओं में से एक यह है कि वे मंजूरी से लेकर पेमेंट तक पूरे वित्तीय लेन-देन को तेजी से पूरा करते हैं। अर्का फिनकैप के साथ हमारा जुड़ाव बहुत खास है और हम भविष्य में उनकी अपार सफलता की कामना करते हैं।