ब्रेडक्रम्ब

ग्राहकों के अनुभव

असेट प्रकाशक

एमटीसी ग्रुप

हम पिछले दो वर्षों से अधिक समय से अर्का फिनकैप लिमिटेड के साथ काम कर रहे हैं, इन वर्षों में हमने अर्का के साथ एक अच्छी साझेदारी बनाई है। अर्का की टीम काफी पेशेवर, कुशल और सहयोगी है। हमने उनके साथ कुछ बड़े लेन-देन किए हैं जो उनकी कुशल टीम और पेशेवर रवैये के कारण बहुत आसानी से हो गए। सबसे खास बात यह है कि सब कुछ निर्धारित समय-सीमा के अंदर हुआ।

हम आशा करते हैं अर्का के साथ हमारा संबंध बहुत लंबे समय तक चलेगा और एक-दूसरे के सहयोग से दोनों कंपनियां आगे बढ़ेंगी।

टीवीएस इंडस्ट्रियल और लॉजिस्टिक्स पार्क [टीवीएस आईएलपी]

इस टीम ने हमारी फाइनेंसिंग जरूरतों के लिए हमें तेजी से सोल्युशन देकर पूरा सहयोग और प्रोत्साहन दिया है। इसके अलावा, उन्होंने जिस तेजी से समय सीमा के भीतर स्वीकृति और पेमेंट प्रोसेस को पूरा किया, वह सराहनीय है। हम अर्का की ऑपरेटिंग और मैनेजमेंट टीम के साथ अपने बेहतरीन संबंधों की सराहना करते हैं। वे हमारी जरूरतों को समझने और उसके अनुसार आवश्यक बदलाव करने में सक्षम रहे हैं। हम टीम के साथ आगे भी अच्छे संबंध बनाए रखने की उम्मीद करते हैं।

Image

विवेक टोंड्रे
वर्धा

"डीएमएलटी पूरा करने के बाद, मैंने यवतमाल में अपनी खुद की पैथोलॉजी लैब खोली। हाल ही में, मेरे छोटे भाई ने भी अपना डीएमएलटी पूरा कर लिया है, और मैं नेर में उसकी खुद की लैब शुरू करने में उसकी मदद करना चाहता था ताकि हम मिलकर अधिक लोगों की सहायता कर सकें और अपने नेटवर्क को बढ़ा सकें।
इस सपने को पूरा करने के लिए मुझे पैसों की ज़रूरत थी, और तभी मैंने अर्का से संपर्क किया। किर्लोस्कर के भरोसेमंद नाम के कारण मुझे आगे बढ़ने का विश्वास मिला। पूरा प्रोसेस बहुत आसान था, और मुझे बिना किसी परेशानी के तुरंत ही लोन मिल गया था।
आज मेरे भाई की लैब बहुत अच्छी चल रही है और अब हम अधिक क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं। अर्का ने मुझे सिर्फ लोन ही नहीं दिया, बल्कि उन्होंने मेरे परिवार का भरण-पोषण करने और हमारे सपने को हकीकत में बदलने में भी मेरी मदद की।"

एनडीआर वेयरहाउसिंग - भारत में वेयरहाउसिंग क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक

सिर्फ 1.5 वर्षों में, हमने अर्का फिनकैप के साथ लोन संबंधी कई लेन-देन पूरे किए हैं, इससे उनकी तेजी का पता चलता है। इस क्षेत्र से संबंधित व्यावसायिक जरूरतों और तकनीकी जानकारी के बारे में टीम की समझ विश्वसनीय है। हाल ही में हुए हमारे एक लेन-देन में, लेन-देन की जरूरतों और समय-सीमा के लिए अर्का से प्राप्त सहयोग बहुत सराहनीय था।

इसी तरह, टीम ने जटिल लेन-देन को व्यवस्थित करने की अपनी समझ एक डील में दिखाई। यह बहुत अच्छी बात है कि हमारे पास एक ऐसा व्यापारिक साझेदार है जो बिज़नेस को समझता है, और आवश्यक समय सीमा में लेन-देन पूरा करने के लिए पर्याप्त सहयोग करता है।

हम निकट भविष्य में इस शानदार रिश्ते को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं।

Image

रामनिक वासोया
गुजरात

"रुद्रा इंफ्रास्ट्रक्चर में, हम अपने वर्किंग कैपिटल्स को पूरा करने के लिए कुछ वाहनों के मौजूदा कार लोन को किसी दूसरे बैंक से नई, बेहतर शर्तों पर एक नए लोन के साथ बदलने का प्रयास कर रहे थे। अर्का की टीम ने अपने व्यावसायिक दृष्टिकोण, तेज सेवा, और ट्रांसपेरेंट प्रोसेस से हमें प्रभावित किया। पूरा अनुभव बहुत ही सहज रहा और हमें बिना किसी देरी के लोन मिल गया। उनके सहयोग से हमें अपने वर्किंग कैपिटल्स को अच्छे से मैनेज करने में मदद मिली, और हम भविष्य में उनके साथ फिर से काम करने की उम्मीद करते हैं।"

Image

सूरज तेलरांधे
वर्धा

मैंने एक बिज़नेस शुरू किया, मेरे पास कुछ गाय थीं और मैं अपने क्षेत्र में एक बड़ी डेयरी को दूध सप्लाई करता था। मैंने हमेशा अपने बिज़नेस को बढ़ाने और अन्य डेयरी फार्मों को दूध सप्लाई करने का सपना देखा था, लेकिन इसके लिए मुझे और अधिक पशु खरीदने की आवश्यकता थी। इसमें सबसे बड़ी मुश्किल पैसे की कमी थी। जब मैंने अर्का के बारे में सुना, तो मैंने इसे आज़माने का फैसला किया। मुझे पैसों की बहुत ज़रूरत थी, और उनकी टीम ने इस मुश्किल को बहुत आसानी से हल किया। कम से कम कागज़ी कार्रवाई और स्पष्ट मार्गदर्शन के साथ, मेरा लोन बहुत जल्दी मंज़ूर हुआ और तुरंत जारी हो गया।
अर्का के सही समय पर किये गए सहयोग के कारण, आज मैं अपने फार्म का विस्तार करने और अपने बिज़नेस को बढ़ाने में सक्षम हूँ। इससे मुझे यह उम्मीद मिली है कि एक दिन मैं अपने जिले में एक प्रसिद्ध डेयरी बिज़नेस स्थापित कर सकता हूँ। मैं अर्का की पारदर्शिता और जरूरत के समय मेरे जैसे लोगों का साथ देने के लिए उनका आभारी हूँ।"

Image

बारिगे सुब्बाराओ
गुंटूर

मेरे पास ट्रकों का एक छोटा फ्लीट है, और ऐसे कई मौके आते हैं जब हमें आसानी से काम करने के लिए अतिरिक्त वर्किंग कैपिटल की आवश्यकता होती है। हाल ही में, मुझे पैसों की बहुत आवश्यकता थी, लेकिन मैं एक ऐसे ऋणदाता की तलाश में भी था जो मेरी स्थिति को समझे और एक ऐसा समाधान निकाले जो वास्तव में मेरी जरूरतों के अनुरूप हो।
तभी मैंने अर्का से संपर्क किया। उनकी टीम बहुत सहयोगी और भरोसेमंद थी। पूरा प्रोसेस बहुत आराम से हुआ, कम से कम दस्तावेजों की जरूरत पड़ी और लोन जल्दी ही मिल गया।
अर्का की बदौलत, मैं बिना किसी तनाव के अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करपाया। इससे मुझे पैसे जुटाने में मदद मिली है, जिससे मैं आत्मविश्वास के साथ अपने बिज़नेस को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर पा रहा हूँ।

Image

जतिंद्र दाश
क्योंझर (ओडिशा)

"कई वर्षों से, मैं अपने ट्रकों का एक छोटा फ्लीट चला रहा हूँ। फिलहाल मेरे पास 15 ट्रक हैं, और बरसात के मौसम में उनका रखरखाव करना हमेशा एक बड़ी चुनौती होती है। इस साल मुझे अपने ट्रकों की मरम्मत के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी, ताकि वे काम करते रहें। मेरे ऊपर कुछ बकाया लोन भी था, और जब मैंने अतिरिक्त लोन के लिए विभिन्न ऋणदाताओं से संपर्क किया, तो उनमें से अधिकांश ने मुझे मना कर दिया।
फिर मैंने अर्का से संपर्क किया। उनकी टीम ने मेरी समस्या को ध्यान से सुना और मेरी बिज़नेस की ज़रूरतों को समझा। उन्होंने न केवल मेरा पुराना लोन बंद करने में मेरी मदद की, बल्कि ट्रक के रखरखाव के लिए अतिरिक्त धनराशि भी प्रदान की। पूरा प्रोसेस बहुत आसानी से हुआ, और दस्तावेज़ तैयार करने के बारे में उनसे मिली सलाह ने मेरे लिए सब कुछ आसान बना दिया।
अर्का के समय पर दिए गए सहयोग के कारण, मैं अपने सभी ट्रकों को तेज बारिश में भी सड़क पर वापस ला पाया। मेरा बिज़नेस बिना किसी रुकावट के चलता रहा, और अब इसके भविष्य को लेकर मेरा भरोसा और मज़बूत हुआ है। जब दूसरे लोग मेरे साथ नहीं थे, तब अर्का मेरे साथ खड़ा रहा, और इसके लिए मैं वास्तव में उसका आभारी हूँ।"

Image

हरप्रीत सिंह
मुंबई

मार्को एयर कंट्रोल सर्विसेज में, हम समुद्री और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए कंप्रेसर के स्पेयर पार्ट्स और सर्विसिंग उपलब्ध कराते हैं।

समुद्री उपकरण के क्षेत्र में विस्तार के दौरान, अर्का फिनकैप की टीम ने हमारे विकास के लिए हमें लोन देकर हमारी सहायता की। उनके सहयोग से हम सही फाइनेंशियल निर्णय लेने और सही उत्पादों का अपना स्टॉक बढ़ा पाए।

मैं अर्का की टीम का आभारी हूं और अपने व्यावसायिक सहयोगी, मित्र और रिश्तेदार सहित उन सभी लोगों को इनकी सेवाएं लेने का सुझाव दूंगा जो अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए संपत्ति पर लोन लेना चाहते हैं।

पीआर जिंदल ग्रुप

पीआर जिंदल ग्रुप, अर्का फिनकैप लिमिटेड के साथ 3 साल से अधिक समय से जुड़ा हुआ है और तब से हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा है। अर्का का वर्क कल्चर और प्रोफेशनल एथिक्स इस क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हैं। हमने अर्का से कई टर्म लोन स्वीकृत करवाए हैं और एक ग्राहक के रूप में हम इस बात की सराहना करेंगे कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी लेन-देन सफल रहे और सब कुछ एकदम ठीक से हुआ।

अर्का की टीम के साथ हमारा अनुभव हमेशा बहुत अच्छा रहा है और वे प्रश्नों के उत्तर समय पर देते हैं। हम इस रिश्ते को लंबे समय तक जारी रखने की आशा करते हैं।

हीरो फ्यूचर एनर्जीज़ ग्रुप

अर्का फिनकैप लिमिटेड के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा और संतोषजनक रहा। अर्का की टीम ने हमारी जरूरतों को पूरी तरह से समझा और दोनों पार्टियों ने एक-दूसरे की सहमति से शर्तों को स्वीकार किया। काम पूरा होने में बहुत कम समय लगा और अर्का टीम का प्रोफेशनल व्यवहार बहुत अच्छा था। भविष्य में उनके साथ अधिक सहयोग और लेन-देन के अवसरों की उम्मीद है।

स्टेरलाइट पावर

स्टेरलाइट पावर को अर्का फिनकैप लिमिटेड के पहले ग्राहकों में से एक होने पर गर्व है। हम वर्षों से बने मजबूत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। अर्का की टीम हमेशा से व्यावसायिक आवश्यकताओं और ट्रांज़ैक्शन स्ट्रक्चर को तेजी से समझती है, और फाइनेंशियल सोल्युशन उपलब्ध कराने में आगे रहती है। अर्का की टीम के बारे में सबसे प्रभावशाली पहलुओं में से एक यह है कि वे मंजूरी से लेकर पेमेंट तक पूरे वित्तीय लेन-देन को तेजी से पूरा करते हैं। अर्का फिनकैप के साथ हमारा जुड़ाव बहुत खास है और हम भविष्य में उनकी अपार सफलता की कामना करते हैं।

Image

मनियान मुथलियार
तिरुपूर

अर्का ने मुझे ठीक उसी समय लोन दिया जब मुझे इसकी सबसे ज्यादा ज़रूरत थी। उन्होंने मेरे अनुरोध पर केवल दो दिनों में ही लोन प्रोसेस कर दिया, जिससे मुझे अपने बिज़नेस को आसानी से आगे बढ़ाने में मदद मिली।

इनॉक्स विंड लिमिटेड

सबसे पहले, हमारे साथ अच्छे संबंध बनाए रखने और उसे आगे बढ़ाने के लिए हम अर्का को धन्यवाद देना चाहेंगे। अर्का की टीम के साथ हमारा बहुत अच्छा और सहयोगी संबंध है, उन्होंने पिछले 15 महीनों में हमारी बदलाव की यात्रा में हमारा भरपूर सहयोग किया है। अर्का ने समय-समय पर हमारे अनुरोधों को स्वीकार करने में तेजी दिखाई है और हमने भी अपने दायित्वों को समय पर निभाने की प्रतिबद्धता दिखाई है हमें उम्मीद है कि हम भविष्य में उनकी टीम के साथ और भी कई लेन-देन पर काम करेंगे।

बैंगलोर में सूचीबद्ध प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी

सिंडिकेशन के साथ बिना किसी अड़चन के सहयोग और लेन-देन को आसानी से पूरा करने के लिए अर्का टीम को धन्यवाद।

बैंगलोर की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी

पिछले कुछ वर्षों में अर्का की टीम हमारे आगे बढ़ने में एक भरोसेमंद साथी रही है, एक ऋणदाता के रूप में भी और एक भरोसेमंद सिंडिकेटर के रूप में भी। हमारे पहले सिंडिकेशन ट्रांज़ैक्शन ने ही इस टीम को एक कुशल और भरोसेमंद पार्टनर साबित कर दिया और तब से हमने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अर्का की टीम ने एक बहुत ही मुश्किल ट्रांज़ैक्शन को समझकर समय पर और कुशलतापूर्वक पूरा किया, जिससे हमें इस बड़े और महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में लागत कम करने का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। इतने कम समय में लेन-देन को समझने, उस पर काम करने और सफलतापूर्वक पूरा करने की टीम की क्षमता बहुत प्रभावशाली है और इससे हमें बड़ी मदद मिली है। एक कुशल, बिज़नेस-फ्रैंडली और सोल्युशन करने के लिए तैयार टीम के साथ काम करना हमेशा अच्छा लगता है। यह एक ऐसी टीम है जो बिज़नेस की मुश्किलों को समझती है। टीम अर्का ने वर्षों से अपनी यह क्षमता लगातार दिखाई है।

एशिया प्रशांत क्षेत्र में वेयरहाउसिंग में सबसे आगे

हम अर्का टीम के कौशल और जवाबदेही के स्तर की सराहना करते हैं। अर्का टीम के सहयोग के बिना इतने कम समय में यह डील संभव नहीं हो पाती। हम अर्का के साथ और अधिक काम करने के लिए उत्सुक हैं।

Image

बरथिदासन
पोंडिचेरी

मैं बालाजी पेट्रोल पंप चलाता हूं। मैं कई महीनों से लोन कंपनी की तलाश कर रहा था और इसके लिए मैंने कई कंपनियों से संपर्क किया, यहां तक कि मैंने उनको अपने दस्तावेज भी दिए। फिर अर्का फिनकैप के एक प्रतिनिधि ने मुझसे संपर्क किया, और दूसरों की तुलना में अर्का ने बहुत तेजी से प्रक्रिया शुरू की।

मुझे दस्तावेज़ तैयार करने, फाइनेंशियल मामलों और टेक्निकल मामलों में सहायता की आवश्यकता थी, और अर्का ने इन सभी बातों का ध्यान रखा। अर्का से मिलने वाले लोन से मुझे बहुत मदद मिली और मुझे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

अर्का की टीम बहुत मददगार थी। अर्का की प्रक्रिया बहुत तेज थी। अर्का को बहुत-बहुत धन्यवाद।

Image

डॉ. रंजना
चेन्नई

मुझे एक रेफरेंस के ज़रिए अर्का फिनकैप के बारे में पता चला और मुझे यह बहुत प्रभावशाली लगा। मुझे अस्पताल को फिर से बनाने और उसमें अधिक सुविधाएं जोड़ने के लिए लोन की आवश्यकता थी। अर्का फिनकैप की टीम ने इस पूरे प्रोसेस को बहुत आसान बना दिया। उन्होंने मुझे एक अच्छा रिलेशनशिप मैनेजर दिया, जिसने दस्तावेज़ तैयार करने से लेकर आवेदन करने, मॉर्गेज डीड को पूरा करने तक के पूरे प्रोसेस में मेरी मदद की।

टीम ने पूरी मदद की और लोन का प्रोसेस बिना किसी परेशानी के जल्दी और प्रभावी तरीके से पूरा हुआ। मैं उनकी मदद और सेवा के लिए उनकी बहुत आभारी हूँ।"

पुणे के प्रतिष्ठित डेवलपर्स

हमें टीम की मेहनत और 'बेहतरीन' नज़रिया बहुत पसंद आया। वे बहुत सहायक और समझदार हैं। हमें उम्मीद है आगे भी हम मिलकर कई व्यावसायिक अवसरों का लाभ उठाएंगे।

नॉन-डिपाज़िट हाउसिंग फाइनेंस कंपनी

लेन-देन को आसानी से पूरा करने के लिए धन्यवाद। हमें उम्मीद है कि यह पारस्परिक रूप से लाभकारी साझेदारी की शुरुआत होगी।

भारत के सबसे बड़े मेटल रीसाइकलर

इस डील को प्रोफेशनल तरीके से और तय समय सीमा में पूरा करने के लिए मैं अर्का फिनकैप की सिंडिकेशन टीम की प्रशंसा करता हूँ और उनका धन्यवाद करता हूँ। आपके और आपकी टीम के साथ काम करने का अनुभव बहुत अच्छा रहा और मैं कामना करता हूँ कि आप भविष्य में और भी अधिक उपलब्धियां हासिल करें।