गोपनीयता नीति
उपयुक्तता
यह प्राइवेसी पॉलिसी अर्का फिनकैप लिमिटेड (AFL) द्वारा अपनायी गयी है। यह उन सभी व्यक्तियों, संस्थाओं या संगठनों पर लागू होती है जो AFL की वेबसाइट www.arkaholdings.com/arka-fincap (वेबसाइट) का इस्तेमाल करते हैं या इस पर किसी भी प्रकार की जानकारी शेयर करते हैं। यह पॉलिसी AFL के "नियम और शर्तों" के अनुरूप हैं और साथ में पढ़ी जानी चाहिए। ये पॉलिसी वेबसाइट के उपयोग के नियम तय करती हैं।
इसके अलावा, AFL की वेबसाइट में अन्य संस्थाओं या कंपनियों द्वारा संचालित अन्य वेबसाइटों, वेब पेजों और सेवाओं के लिंक ("अन्य साइट्स") शामिल हो सकते हैं। यह स्पष्ट किया जाता है कि यह नीति किसी भी प्राइवेट कम्युनिकेशन या व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी पर लागू नहीं होगी, जो आप अन्य वेबसाइटों पर साझा करते हैं।
आपकी सहमति
वेबसाइट पर कोई भी जानकारी शेयर करके, आप यहां दी गई नीति को स्वीकार करने और उससे बाध्य होने की सहमति देते हैं। यदि आप इस नीति का पालन करने के लिए सहमत नहीं हैं, तो कृपया वेबसाइट पर कोई भी जानकारी शेयर न करें।
कृपया वेबसाइट पर कोई भी गोपनीय जानकारी शेयर न करें। एक बार जब आप वेबसाइट पर कोई भी जानकारी शेयर करते हैं, तो आप इस बात से सहमत होते हैं कि उसे गोपनीय नहीं माना जाएगा और उस जानकारी की सुरक्षा के संबंध में AFL की किसी भी प्रकार की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।
जानकारी का संग्रह
जब आप वेबसाइट को सामान्य तौर पर चलाते हैं, या आपके द्वारा हमारे प्रोडक्ट और सेवाओं का ऑनलाइन या अन्य माध्यमों से लाभ उठाया जाता है, तो हम आपकी निजी बातचीत और व्यक्तिगत पहचान की जानकारी या आपके बारे में अन्य जानकारी जमा कर सकते हैं या हमें इस बारे में जानकारी प्राप्त हो सकती है।
सूचना का उपयोग और प्रकाशन
इसके बावजूद, आप यह स्वीकार करते हैं और सहमत होते हैं कि फ़िलहाल लागू होने वाले नियमों के प्रभाव के कारण, यह सुनिश्चित नहीं किया जा सकता कि आपकी सभी निजी बातचीत और व्यक्तिगत पहचान या अन्य जानकारी का उपयोग या खुलासा कभी भी उन तरीकों से नहीं किया जाएगा जो इस नीति में नहीं बताए गए हैं।
हम आपकी निजी बातचीत और व्यक्तिगत पहचान की जानकारी किसी भी बाहरी पार्टी को नहीं बेचते, न उसका व्यापार करते और न ही किसी अन्य तरीके से ट्रांसफर करते हैं। AFL कभी-कभी आपकी निजी बातचीत और व्यक्तिगत पहचान या अन्य जानकारी को अपनी सहयोगी कंपनियों, सहायक कंपनियों, संयुक्त उद्यमों और उन बाहरी सर्विस प्रोवाइडर के साथ शेयर कर सकता है जो AFL या उसके सहयोगियों को सेवाएं देते हैं और/या आपको सेवाएं ("थर्ड पार्टी") देते हैं।
इसके अलावा, AFL और थर्ड पार्टी आपकी निजी बातचीत और व्यक्तिगत पहचान या अन्य जानकारी का उपयोग या खुलासा तब कर सकते हैं, जब हमें लगे कि ऐसा करना कानून, AFL की नियम संबंधी बाध्यताओं, पारंपरिक व्यवहार, क्रेडिट रिपोर्टिंग, स्टैटिस्टिकल विश्लेषण, क्रेडिट स्कोरिंग, सत्यापन या जोखिम प्रबंधन के अनुसार सही है।
सूचना की सुरक्षा
थर्ड पार्टी गलत तरीके से वेबसाइट के माध्यम से भेजी गई जानकारी, निजी बातचीत या व्यक्तिगत पहचान से जुड़ी जानकारी को रोक सकते हैं या एक्सेस कर सकते हैं; या उपयोगकर्ता या अधिकृत उपयोगकर्ता इस जानकारी का गलत तरीके से दुरुपयोग कर सकते हैं, जो कि यहां उल्लिखित नियमों और शर्तों का उल्लंघन है।
इसलिए, हालांकि हम आपकी गोपनीयता की सुरक्षा के लिए उद्योग के मानक सुरक्षा तरीके अपनाते हैं, लेकिन हम यह वादा नहीं करते और न ही आपको यह उम्मीद करनी चाहिए कि आपकी निजी बातचीत या व्यक्तिगत जानकारी हमेशा निजी ही रहेगी। आप इस बात से सहमत होते हैं और स्वीकार करते हैं कि इंटरनेट पर "पूरी सुरक्षा" जैसी कोई चीज़ मौजूद नहीं है।