ब्रेडक्रम्ब

EMI कैलकुलेटर

₹ |
%
Months

अस्वीकरण

कैलकुलेटर द्वारा दिखाए गये नतीजे केवल अनुमान के लिए हैं। लोन पर लगने वाली ब्याज दर, लोन बुक करते समय लागू ब्याज दरों के अनुसार होगी।

यह कैलकुलेटर यूज़र्स/कस्टमर्स को ऐसे परिणाम देने के लिए नहीं बनाए गए हैं, जिन्हें किसी भी परिस्थिति में अर्का फिनकैप लिमिटेड ("AFL") द्वारा प्रमाणित माना जाए या जो AFL की ओर से कोई दायित्व, आश्वासन, गारंटी, वचनबद्धता या प्रतिबद्धता, फाइनेंशियल और प्रोफेशनल सलाह हों। यह कैलकुलेटर केवल एक टूल है जो यूज़र्स/कस्टमर्स को उनके द्वारा दर्ज किए गए डेटा के आधार पर कुछ उदाहरणों के परिणाम समझने में मदद करता है। कैलकुलेटर का उपयोग यूज़र्स/कस्टमर्स पूरी तरह से अपने रिस्क पर करता है, इसके इस्तेमाल से प्राप्त परिणामों में किसी भी तरह की गलती के लिए AFL ज़िम्मेदार नहीं है।

Results generated by the calculator(s) are indicative in nature. The interest rate applied on the loan will depend on the prevailing rates at the time of loan booking. The calculator(s) are not intended to provide its users/ customers with results that are either certified by Arka Fincap Limited ("AFL") or are an obligation, assurance, warranty, undertaking or commitment, financial and professional advice by AFL, under any circumstances. The calculator(s) is only a tool that assists the users/ customers arrive at results of various illustrative scenarios generated from data input by the user/ customer. The use of the calculator is entirely at the risk of the user/ customer, AFL is not responsible for any reason, for any errors in any outcome resulting from the use of the calculator.

Loan Against Property Calculator EMI Scroller Navigation

अर्का फिनकैप में, हम जानते हैं कि बिज़नेस चलाने और बड़े सपने देखने के लिए एक ऐसे साथी की जरूरत होती है जो आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चले। चाहे कुछ नया शुरू करना हो, नए मार्केट तक पहुंचना हो, या अपने व्यापार को अपनी कल्पना से भी आगे बढ़ाना हो, हमारा मानना है कि हर उद्देश्य को हासिल करने के लिए मजबूत सहयोग मिलना चाहिए।

इसलिए हम आपको संपत्ति पर लोन की सुविधा प्रदान करते हैं, जिसके ज़रिये आप अपनी आवासीय, व्यावसायिक या औद्योगिक संपत्ति के मूल्य का उपयोग करके अपनी ज़रूरत के अनुसार पैसे प्राप्त कर सकते हैं। चाहे आप बिज़नेस स्टॉक खरीदना चाहते हों, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करना चाहते हों, या अपने परिसर को नया रूप देकर उसे बड़ा करना चाहते हों, हम आपकी प्रगति में मदद करने के लिए आपके साथ हैं। क्योंकि अर्का है, आपका अपना।

Features & Benefits

विशेषताएँ और लाभ

5 करोड़ रुपये तक का लोन

5 करोड़ रुपये तक के बड़े लोन के साथ अपनी फाइनेंशियल जरूरतों को पूरा करें। आपके लोन की स्वीकृति आपके बिज़नेस की फाइनेंशियल स्थिति और आपके द्वारा मॉर्गेज​ ​​में उपलब्ध कराई ​गई संपत्ति की ​​मार्केट​ वैल्यू के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

कम ब्याज दरें

हमारे संपत्ति पर मिलने वाले लोन की ब्याज दरें किफायती हैं, जो सालाना 11% (ब्याज दर बदल सकती है) से शुरू होती हैं।

15 साल तक लोन चुकाने की अवधि

15 साल तक की अवधि में आसानी से अपना लोन चुकाएं।

अनेक तरह के काम के लिए लोन

इस सुविधा का इस्तेमाल बिज़नेस के लाभदायक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जैसे कि बिज़नेस को आगे बढ़ाना, वर्किंग कैपिटल, कैपिटल इक्विपमेंट खरीदना, संपत्ति खरीदना और मौजूदा लोन के बकाया का ट्रांसफर और टॉप-अप करना।

बाहरी बेंचमार्क से जुड़ी ब्याज दरें

आप अर्का फ्लोटिंग रेफरेंस रेट (एएफआरआर) से जुड़ी ब्याज दर का विकल्प चुन सकते हैं। यह प्रोसेस ब्याज दरों में पारदर्शिता सुनिश्चित करती है और आपको मार्केट की अनुकूल स्थितियों से फायदा उठाने की सुविधा देती है, क्योंकि एएफआरआर को समय-समय पर अपडेट किया जाता है।

Why Choose Arka

अर्का फिनकैप को क्यों चुनें

आकर्षक ब्याज दरें

अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए विशेष रूप से तैयार की गई आकर्षक दरों पर लोन पाएं।

तुरंत लोन मिलने की सुविधा

तेज़ प्रोसेसिंग ताकि आपको जरूरत पड़ने पर तुरंत पैसे प्राप्त हो सके।

हर तरह के बिज़नेस के लिए लोन

छोटे से लेकर बड़े व्यवसायों तक, हम विभिन्न उद्योगों, कैश फ्लो मॉडल और अलग-अलग तरह की संपत्ति वाले व्यवसायों को लोन उपलब्ध कराते हैं।

समय से पेमेंट करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष लाभ

समय पर पेमेंट करें और बैंकिंग के नियमों का पालन करें ताकि आपको अधिक लोन राशि लेने के लिए पात्रता मिले।

निर्माताओं के लिए विशेष लाभ

औद्योगिक संपत्तियों को गिरवी रखने या बंधक रखने पर विशेष ऑफ़र का लाभ उठाएं।

मौजूदा ग्राहकों के लिए प्री-क्वालिफाइड टॉप-अप लोन।

मौजूदा ग्राहक मात्र 1 वर्ष के भीतर अतिरिक्त धनराशि प्राप्त कर सकते हैं।

आसान डिजिटल सहायता

हमारे ग्राहक पोर्टल के माध्यम से अपने लोन को आराम से मैनेज करें।

बिना किसी लागत के पार्ट पेमेंट्स

लोन मिलने के पहले साल के बाद प्रत्येक वर्ष पार्ट पेमेंट करें, वह भी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के।

पात्रता कैलकुलेटर

%
Months

अस्वीकरण

कैलकुलेटर द्वारा दिखाए गये नतीजे केवल अनुमान के लिए हैं। लोन पर लगने वाली ब्याज दर, लोन बुक करते समय लागू ब्याज दरों के अनुसार होगी।

यह कैलकुलेटर उपयोगकर्ताओं/ग्राहकों को ऐसे परिणाम देने के लिए नहीं बनाए गए हैं, जिन्हें किसी भी परिस्थिति में अर्का फिनकैप लिमिटेड ("AFL") द्वारा प्रमाणित माना जाए या जो AFL की ओर से कोई दायित्व, आश्वासन, गारंटी, वचनबद्धता या प्रतिबद्धता, वित्तीय या व्यावसायिक सलाह हों। यह कैलकुलेटर केवल एक टूल है जो उपयोगकर्ताओं/ग्राहकों को उनके द्वारा दर्ज किए गए डेटा के आधार पर कुछ उदाहरणों के परिणाम समझने में मदद करता है। कैलकुलेटर का उपयोग उपयोगकर्ता/ग्राहक पूरी तरह से अपने जोखिम पर करता है, इसके इस्तेमाल से प्राप्त परिणामों में किसी भी तरह की गलती के लिए AFL ज़िम्मेदार नहीं है।

Results generated by the calculator(s) are indicative in nature. The interest rate applied on the loan will depend on the prevailing rates at the time of loan booking. The calculator(s) are not intended to provide its users/ customers with results that are either certified by Arka Fincap Limited ("AFL") or are an obligation, assurance, warranty, undertaking or commitment, financial and professional advice by AFL, under any circumstances. The calculator(s) is only a tool that assists the users/ customers arrive at results of various illustrative scenarios generated from data input by the user/ customer. The use of the calculator is entirely at the risk of the user/ customer, AFL is not responsible for any reason, for any errors in any outcome resulting from the use of the calculator.

Eligibility Criteria Loan Against Property

पात्रता मापदंड

राष्ट्रीयता

आपको भारत का नागरिक होना चाहिए, भारत में रहना चाहिए, साथ ही उस शहर में आपकी संपत्ति होनी चाहिए जहां हम हम अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं।

न्यूनतम आयु

25 वर्ष* (गैर-वित्तीय संपत्ति मालिकों के लिए 18 वर्ष)।

अधिकतम आयु

70 वर्ष* (गैर-वित्तीय संपत्ति मालिकों सहित) । *लोन की परिपक्वता (मैच्योरिटी) के समय व्यक्तिगत आवेदक / सह-आवेदक की आयु।

क्रेडिट ब्यूरो स्कोर

अर्का से संपत्ति पर लोन प्राप्त करने के लिए 700 या उससे अधिक का क्रेडिट ब्यूरो स्कोर सही रहता है।

व्यवसाय

सेल्फ-एम्प्लॉयड प्रोफेशनल जैसे डॉक्टर, और सेल्फ-एम्प्लॉयड नॉन-प्रोफेशनल (व्यापारी, निर्माता, सेवा देने वाले) आवेदन करने के लिए योग्य हैं।

दस्तावेज

  1. पहचान/निवास का प्रमाण: आधार, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, एनपीआर द्वारा जारी पत्र, नरेगा जॉब कार्ड।
  2. आय का प्रमाण
  3. संपत्ति संबंधी दस्तावेज़
  4. व्यवसाय का प्रमाण (सेल्फ-एम्प्लॉयड एप्लिकेंट्स के लिए) और पिछले 12 महीनों के बैंक खाते के विवरण।

ग्राहकों के अनुभव

सभी देखें

असेट प्रकाशक

मार्को एयर कंट्रोल सर्विसेज में, हम समुद्री और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए कंप्रेसर के स्पेयर पार्ट्स और सर्विसिंग उपलब्ध कराते हैं।

समुद्री उपकरण के क्षेत्र में विस्तार के दौरान, अर्का फिनकैप की टीम ने हमारे विकास के लिए हमें लोन देकर हमारी सहायता की। उनके सहयोग से हम सही फाइनेंशियल निर्णय लेने और सही उत्पादों का अपना स्टॉक बढ़ा पाए।

मैं अर्का की टीम का आभारी हूं और अपने व्यावसायिक सहयोगी, मित्र और रिश्तेदार सहित उन सभी लोगों को इनकी सेवाएं लेने का सुझाव दूंगा जो अपने बिज़नेस को आगे बढ़ाने के लिए संपत्ति पर लोन लेना चाहते हैं।

अधिक जानें

मैं बालाजी पेट्रोल पंप चलाता हूं। मैं कई महीनों से लोन कंपनी की तलाश कर रहा था और इसके लिए मैंने कई कंपनियों से संपर्क किया, यहां तक कि मैंने उनको अपने दस्तावेज भी दिए। फिर अर्का फिनकैप के एक प्रतिनिधि ने मुझसे संपर्क किया, और दूसरों की तुलना में अर्का ने बहुत तेजी से प्रक्रिया शुरू की।

मुझे दस्तावेज़ तैयार करने, फाइनेंशियल मामलों और टेक्निकल मामलों में सहायता की आवश्यकता थी, और अर्का ने इन सभी बातों का ध्यान रखा। अर्का से मिलने वाले लोन से मुझे बहुत मदद मिली और मुझे किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा।

अर्का की टीम बहुत मददगार थी। अर्का की प्रक्रिया बहुत तेज थी। अर्का को बहुत-बहुत धन्यवाद।

अधिक जानें

मुझे एक रेफरेंस के ज़रिए अर्का फिनकैप के बारे में पता चला और मुझे यह बहुत प्रभावशाली लगा। मुझे अस्पताल को फिर से बनाने और उसमें अधिक सुविधाएं जोड़ने के लिए लोन की आवश्यकता थी। अर्का फिनकैप की टीम ने इस पूरे प्रोसेस को बहुत आसान बना दिया। उन्होंने मुझे एक अच्छा रिलेशनशिप मैनेजर दिया, जिसने दस्तावेज़ तैयार करने से लेकर आवेदन करने, मॉर्गेज डीड को पूरा करने तक के पूरे प्रोसेस में मेरी मदद की।

टीम ने पूरी मदद की और लोन का प्रोसेस बिना किसी परेशानी के जल्दी और प्रभावी तरीके से पूरा हुआ। मैं उनकी मदद और सेवा के लिए उनकी बहुत आभारी हूँ।"

अधिक जानें

आमतौर पर पूछे जाने वाले प्रश्न

असेट प्रकाशक

आप आवासीय संपत्ति के मार्केट वैल्यू के 70% तक या कमर्शियल संपत्ति के मार्केट वैल्यू के 65% तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रतिशत आपकी संपत्ति के कुछ खास विवरण और आपकी फाइनेंशियल स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। सही जानकारी के लिए और अपनी लोन पात्रता के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त करने के लिए, हमारे बिज़नेस रिप्रज़ेन्टटिव से बात करें।

विभिन्न व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए संपत्ति पर लोन लिया जा सकता है, जैसे बिज़नेस को आगे बढ़ाना, वर्किंग कैपिटल, कैपिटल इक्विपमेन्ट खरीदना, संपत्ति के लिए लोन, मौजूदा सुरक्षित/असुरक्षित लोन का बैलेंस ट्रांसफर करना, और भी बहुत कुछ। यदि आप किसी खास उद्देश्य के लिए लोन लेना चाहते हैं, तो हमारी टीम आपको इस लोन प्रोडक्ट का बेहतरीन इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में सलाह दे सकती है, ताकि आप अपने व्यापार के लक्ष्यों को समय पर पूरा कर सकें।

संपत्ति पर लोन अधिकतम 15 वर्षों की अवधि के लिए लिया जा सकता है। आपके पास नियत तारीख से पहले लोन चुकाने की सुविधा है, जिसमें जल्दी पेमेंट के विकल्प भी उपलब्ध हैं। यह फ्लैक्सिबिलिटी राशि को बेहतरीन ढंग से मैनेज करने में मदद कर सकती है और इससे ब्याज में होने वाला खर्चा भी काम होगा। यदि प्रीपेमेंट के लिए कोई शुल्क हो, तो उसके बारे में पूरी जानकारी के लिए कृपया हमारी बिज़नेस टीम से संपर्क करें।

लेंडर से स्वीकृति मिलने के बाद लोन राशि सीधे आपके चालू बैंक खाते में डाल दी जाएगी। स्वीकृति के प्रोसेस में आपके केवाईसी, बैंकिंग, आय और संपत्ति के दस्तावेजों का सही से सत्यापन किया जाता है। हमारी बिज़नेस टीम आपको संपत्ति पर लिए गए लोन की समय-सीमा और लोन मिलने के प्रत्येक चरण को विस्तार से समझाती है।

सिक्योर्ड बिजनेस लोन के लिए योग्य संपत्तियों में आमतौर पर आवासीय, व्यवसायिक और औद्योगिक संपत्तियां शामिल होती हैं। आवासीय संपत्तियों में मकान, अपार्टमेंट या अन्य तरह के आवास शामिल हो सकते हैं। व्यवसायिक संपत्तियों में ऑफिस बिल्डिंग, रिटेल स्टोर और अन्य व्यावसायिक स्थान शामिल हैं, जबकि औद्योगिक संपत्तियों में कारखाने और गोदाम शामिल हैं। हर तरह की संपत्ति का मूल्यांकन उसकी मार्केट वैल्यू, स्थिति और स्थान के आधार पर किया जाता है, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि वे लेंडर के मानदंडों को पूरा करती हैं। जिन संपत्तियों का मालिकाना हक बिना किसी कानूनी विवाद, कर्ज, या भार के पूरी तरह साफ हो, और इसे खरीदने या बेचने पर कोई रुकावट न आए, लोन स्वीकृति के लिए उन्हीं संपत्तियों पर विचार किया जाता है।

संपत्ति पर लोन के लिए आवेदन करते समय, योग्यता और संपत्ति के मूल्य को सत्यापित करने के लिए कई दस्तावेजों की आवश्यकता होती है। इनमें पहचान, पता और आय का प्रमाण शामिल है। इसके अतिरिक्त, संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जैसे कि टाइटल डीड, नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी), और संपत्ति कर की रसीदें आवश्यक हैं। इन दस्तावेजों को तैयार रखने से संपत्ति पर लोन या मॉर्गेज लोन प्राप्त करने का प्रोसेस तेजी से पूरा किया जा सकता है।

संपत्ति पर लोन लेने के लिए गिरवी रखी गई संपत्ति का मूल्य प्रोफेशनल एप्रेज़ल के माध्यम से निर्धारित किया जाता है। एक सर्टिफाइड वैल्यूअर संपत्ति का निरीक्षण करता है, जिसमें स्थान, आकार, स्थिति और मार्केट के रुझान जैसे कारकों का आंकलन किया जाता है। उस इलाके की समान संपत्तियों के साथ तुलना करने के बाद संपत्ति का उचित मार्केट वैल्यू तय किया जाता है। यह मूल्यांकन लेंडर को यह तय करने में मदद करता है कि आप अधिकतम कितनी राशि उधार ले सकते हैं, आमतौर पर 70% तक का लोन-टू-वैल्यू (एलटीवी) रेश्यो दिया जाता है।

सिक्योर्ड बिज़नेस लोन पर ब्याज दरें आमतौर पर असुरक्षित लोन की तुलना में कम होती हैं। ब्याज दरें उधारकर्ता की क्रेडिट योग्यता और मार्केट की स्थितियों के आधार पर भिन्न होती हैं। अतिरिक्त शुल्कों में प्रोसेसिंग फीस, दस्तावेजों के सत्यापन के लिए कानूनी और मूल्यांकन शुल्क आदि शामिल हो सकते हैं। अर्का में, हमारे यहां कोई छिपे हुए शुल्क नहीं हैं। लोन संबंधी दस्तावेजों में सभी शुल्क और फीस स्पष्ट रूप से लिखी होती हैं।

अन्य प्रोडक्ट

असेट प्रकाशक

सिक्योर्ड बिज़नेस लोन

सिक्योर्ड बिज़नेस लोन

15 वर्ष तक की अवधि के साथ 50 लाख रुपये तक का लोन पाएं

पुराने वाहन पर लोन

पुराने वाहन पर लोन

तुरंत स्वीकृति, आसान EMI, और आकर्षक ब्याज दरें