Yogesh Kapur
योगेश कपूर
इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट (एफसीए), श्री योगेश कपूर, ने 1983 में एचडीएफसी बैंक के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 1991 में एचएसबीसी की इन्वेस्टमेंट बैंकिंग शाखा में काम करना शुरू किया, और 1994 में वह एक प्रमुख इन्वेस्टमेंट और ब्रोकरेज हाउस, इनाम सिक्योरिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ गए। 2012 में, एक्सिस बैंक द्वारा इनाम सिक्योरिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड के इन्वेस्टमेंट बैंकिंग बिज़नेस का अधिग्रहण करने के बाद, श्री योगेश कपूर एक्सिस बैंक की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, से जुड़ गए। 2014 में, उन्होंने एक्सिस बैंक में उत्तर भारत के लिए होलसेल बैंकिंग के स्ट्रेटेजिक रिलेशनशिप ग्रुप के प्रमुख का पदभार संभाला। जुलाई 2017 में सेवानिवृत्ति के बाद, उन्होंने नवंबर 2022 तक अनुबंधित मैनेजिंग डायरेक्टर (विशेष कवरेज) के रूप में एक्सिस कैपिटल में फिर से कार्यभार संभाला।
इन्वेस्टमेंट बैंकर के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, श्री योगेश कपूर ने निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उन संगठनों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है जो पब्लिक मार्किट में सूचीबद्ध होने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा, वे कंपनियों को रणनीतिक पहलों की योजना बनाने, पुनर्गठन करने और बिज़नेसकॉर्पोरेट रीस्ट्रक्चरिंग आदि से जुड़े मामलों में मार्गदर्शन प्रदान किया है। इस अवधि के दौरान श्री कपूर डीआईपीएएम के साथ बहुत करीब से जुड़े रहे, ताकि सरकारी निर्देशों/ निर्णयों के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की सूचीबद्ध कंपनियों में प्रारंभिक लिस्टिंग और आगे के विनिवेशों की बिक्री को सुचारू रूप से प्रबंधित किया जा सके। अपने करियर के दौरान, श्री कपूर ने विभिन्न संगठनों में काम करते हुए कई अंतरराष्ट्रीय परियोजनाओं पर काम किया, जिनमें यूएसएआईडी और वर्ल्ड बैंक के लिए श्रीलंका और घाना में कार्य शामिल हैं।
उन्होंने सेबी/भारत सरकार के वित्त मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा एडीआर, जीडीआर और बॉन्ड नियमों की जांच के लिए गठित समितियों में भी अपनी सेवाएं दी हैं।
फिलहाल, श्री योगेश कपूर एचडीएफसी लिमिटेड की सहायक कंपनी, एचडीएफसी एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सर्विसेज लिमिटेड (HEADS), लैमिनेट्स के मुख्य निर्माता, ग्रीनलैम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड, किर्लोस्कर ऑयल इंजन्स लिमिटेड, एएसके ऑटोमोटिव लिमिटेड और रिको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के बोर्ड में शामिल हैं।