रिद्धि गंगर
चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर
रिद्धि गंगर के पास ट्रेज़री, अकाउंट्स, ऑडिट, टैक्सेशन, बिज़नेस प्लानिंग और इंटरनल फाइनेंशियल कंट्रोल के काम का दो दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने बंधन एएमसी की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर के पद पर कार्य किया है। बंधन एएमसी में शामिल होने से पहले, सुश्री गंगर टाटा मोटर्स फाइनेंस लिमिटेड और टीएमएफ होल्डिंग्स लिमिटेड की चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर थीं और उन्होंने टाटा ग्रुप के साथ एक दशक से अधिक समय तक काम किया है। उन्होंने ट्रेज़री ऑपरेशन्स, फाइनेंशियल अकाउंटिंग और ऑडिट, टैक्सेशन, और बिज़नेस प्लानिंग सहित अनेक तरह की जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से संभाला है। उन पर इंटरनल फाइनेंशियल कंट्रोल्स, ऑपरेशनल फाइनेंस, पेएबल्स और प्रोक्योरमेंट प्रक्रियाओं के मैनेजमेंट, एडमिनिस्ट्रेशन और इंफ़्रास्ट्रक्चर की जिम्मेदारी भी थी। टाटा मोटर्स फाइनेंस में उन्होंने 140 पेशेवरों की एक टीम का नेतृत्व किया। टाटा मोटर्स से पहले, उन्होंने एस्सार समूह और पीडब्ल्यूसी में काम किया था।
सुश्री गंगर ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया से चार्टर्ड अकाउंटेंट की उपाधि प्राप्त की है और उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से बी.कॉम की डिग्री प्राप्त की है। संख्याओं का हिसाब-किताब करने के अलावा, उन्हें गाड़ी चलाना और दुनिया भर में रोड ट्रिप के लिए नई जगहों की खोज करना पसंद है।