Mr. Rahul Narain Bhagat

ब्रेडक्रम्ब

Nasser Munjee

राहुल भगत

इंडिपेंडेंट डायरेक्टर

श्री राहुल भगत एक प्रतिभाशाली कंज़्यूमर बैंकिंग प्रोफेशनल हैं, जिनके पास 3 दशकों से अधिक का अनुभव है। 
  
श्री भगत ने अपने करियर की शुरुआत एएनज़ेड ग्रिंडलेज बैंक (1989-1997) से की, जिसके बाद उन्होंने बैंक ऑफ अमेरिका में उपाध्यक्ष (1997-1999) का कार्यभार संभाला। जब बैंकैम ने कई एशियन मार्किट बाजारों में अपने कंज़्यूमर बैंकिंग पोर्टफोलियो को बेचा, तो श्री भगत एचडीएफसी बैंक में शामिल हो गए, जहां उन्होंने अगले 16 साल (1999-2015) काम किया। श्री भगत ने रिटेल लायबिलिटीज़, मार्केटिंग और डायरेक्ट बैंकिंग चैनल्स के कंट्री हेड के रूप में 10 वर्षों तक सीईओ को रिपोर्ट करते हुए बैंक के विविध पोर्टफोलियो का संचालन किया। उनके नेतृत्व में बैंक ने कंज़्यूमर और डिजिटल बैंकिंग क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई और यह उद्योग में मुख्य फ्रैंचाइज़ी के रूप में स्थापित हुआ। इसके बाद उन्होंने वोडाफोन इंडिया लिमिटेड के साथ साझेदारी करते हुए 2015 में पेमेंट बैंक लाइसेंस के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया और प्रस्तावित बैंक के सीईओ (नामित) के रूप में नियुक्त हुए। 
अपने लंबे बैंकिंग करियर के दौरान, श्री भगत के योगदान और लीडरशिप को कई बोर्ड और समितियों में बुलाकर सराहा गया है। इनमें शामिल हैं: रिटेल बैंकिंग पर स्टैंडिंग कमेटी, इंडियन बैंक्स एसोसिएशन; एग्ज़ीक्यूटिव कमेटी - नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपॉज़िटरी लिमिटेड; कस्टमर ग्लोबल एडवाइज़री बोर्ड, एनसीआर कॉर्प (यूएसए); ग्लोबल एडवाइज़री बोर्ड, डाइबोल्ड इंक (यूएसए)। 

श्री भगत शिक्षा और विरासत संरक्षण के क्षेत्रों में सक्रिय रूप से शामिल हैं। वे दून स्कूल के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य और वर्ल्ड मॉन्यूमेंट्स फंड इंडिया एसोसिएशन के फाउंडर डायरेक्टर थे। वे कई कमर्शियल बोर्ड्स में इंडिपेंडेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम करते हैं और अपने अनुभव का उपयोग शुरुआती दौर की फिनटेक और रिटेल क्षेत्र पर केंद्रित उद्यमियों में निवेश करने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए करते हैं। 
 
श्री राहुल भगत को एशियन बैंकर द्वारा लीडिंग प्रैक्टिशनर्स की सूची में शामिल किया गया। श्री भगत ने अमेरिका के विलियम्सबर्ग स्थित कॉलेज ऑफ विलियम एंड मैरी से अंतर्राष्ट्रीय मामलों में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री, और भारत के दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में बैचलर ऑफ आर्ट्स (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की है। 

 

वापस जाओ