Nasser Munjee
नासर मुंजी
चेयरमैन, इंडिपेंडेंट डायरेक्टर
श्री नासर मुंजी ने एचडीएफसी में 20 से अधिक वर्षों तक विभिन्न पदों पर कार्य किया, जिसमें एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर का पद भी शामिल है। वे मार्च 2004 तक इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (आईडीएफसी) के मैनेजिंग डायरेक्टर थे। वे जून 2005 से (अगस्त 2021 तक) डीसीबी बैंक लिमिटेड के चेयरमैन थे और विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों और ट्रस्ट के बोर्ड में भी शामिल हैं। श्री मुंजी को ग्रामीण विकास, हाउसिंग फाइनेंस, शहरी मुद्दों, इंफ़्रास्ट्रक्चर और मानवीय सेवा जैसे कार्यों में गहरी रुचि है। वह वर्ल्ड बैंक के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप इंफ़्रास्ट्रक्चर और एडवाइज़री बोर्ड में टेक्निकल एडवाइज़र थे। श्री मुंजी को एशियन सेंटर फॉर कॉर्पोरेट गवर्नेंस एंड सस्टेनेबिलिटी द्वारा सर्वश्रेष्ठ इंडिपेंडेंट डायरेक्टर घोषित किया गया। उन्हें स्विट्ज़रलैंड की होरासिस कंपनी द्वारा वर्ष 2014 के इंडियन बिज़नेस लीडर ऑफ द ईयर पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। श्री मुंजी ने ब्रिटेन के लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है।
वापस जाओ