आनंद बंग
चीफ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर
आनंद एक अनुभवी फाइनेंस प्रोफेशनल हैं जिनके पास 22 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उनके पास जबरदस्त ज्ञान और उपलब्धियों का रिकॉर्ड है, विशेष रूप से अलग-अलग प्रकार के सिक्योर्ड लोन पोर्टफोलियो और कॉर्पोरेट लोन खातों को बढ़ाने में उनकी विशेष दक्षता रही है, और इस पूरी प्रक्रिया के दौरान उन्होंने गवर्नेंस के सर्वोच्च मानकों को बनाए रखा।
अर्का फिनकैप में शामिल होने से पहले, आनंद जी 18 वर्षों से अधिक समय तक टाटा ग्रुप से जुड़े रहे, और हाल ही में 2020 से टाटा मोटर्स फाइनेंस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में काम कर रहे थे। इन वर्षों में, उन्होंने व्यवसाय और फाइनेंस दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, उन्होंने मजबूत नेतृत्व, स्पष्ट रणनीतिक समझ और बेहतरीन ढंग से काम को संभालने का लगातार प्रदर्शन किया है।
आनंद जी को होलसेल और रिटेल दोनों प्रकार के बिज़नेस के निर्माण और मैनेजमेंट की गहरी जानकरी है। उनके व्यापक अनुभव में बड़ी टीमों को लीड करना, क्लाइंट रिलेशनशिप मैनेजमेंट, क्रेडिट और रिस्क मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी- ड्रिवन इन्नोवेशन, डिलिंगक्वन्सी मैनेजमेंट और लगातार बिज़नेस परफॉरमेंस को बेहतर बनाना शामिल है। उन्होंने बैंक, म्यूचुअल फंड्स, बीमा कंपनियों, फाइनेंशियल इंस्टीटूशन्स और रेगुलेटरी बॉडीज़ के साथ बड़े पैमाने पर काम किया है, इसलिए उनको लेंडिंग इकोसिस्टम की बारीकियों की अच्छी समझ है। आनंद जी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है और वे अपनी बेहतरीन कम्युनिकेशन स्किल, सुदृढ़ रिश्ते बनाने की क्षमता और एक फ्लेक्सिबल, एनालिटिकल और सलूशन-ओरिएंटेड माइंडसेट के लिए जाने जाते हैं।
वापस जाओ